सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । आकाशवाणी, दूरदर्शन सहित अन्य माध्यम से दुद्धी मे भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज रविवार को 108 वीं मन की बात को गौर से सुना | मन की बात मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को नए साल की बधाई दी, और लोगों को फिट रहने की सलाह देते हुए खेल, कूद मे भी फिट रहने की सलाह दी।और सावित्री बाई फुले का नाम शिक्षा के लिए लिया। मनोरंजन के साथ ज्ञान के लिए प्रेरित करने की बात भी कही।अंत मे उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वर्ष के विकास के लिए सभी को लगना होगा। अपने राष्ट्र को विकसित करने के लिए युवा मन से लगें और अवसर का लाभ उठाकर देश को सशक्त बनाने मे मदद करे। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र अग्रहरि, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी , रवि अग्रहरि, प्रदीप, यथार्थ जायसवाल, दिलीप जायसवाल ,संजय जायसवाल, संजू तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

