डैंम से बहते पानी के कारण ध्वस्त हुई सड़क, दर्जनों ग्रामीण , बाइक सवार व राहगीर गिरकर घायल हो चुके हैं।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। विधानसभा क्षेत्र के पनारी पंचायत के ग्राम गुडूरचकाड़ी के पास बने एस डैम से पानी निकलने से स्थानीय ग्रामीणों को आने-जाने में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।डैंम से पानी के बहाव के कारण ग्राम पंचायत की मुख्य सड़क का एक हिस्सा बह गया हैं। बहते तेज पानी के कारण आवागमन बाधित हो रहा हैं जिसके कारण सड़क से गुजरने वाले ग्रामीण, बाइक सवार के हर समय गिरने का खतरा बना रहता हैं जिससे ग्रामीणों एवं स्थानीय निवासी, बाइकसवारों एवं राहगीरों में रोष व्याप्त हैं।
स्थानीय ग्रामीण बताते है कि कई लोग ‌गरकर चोटिल हो चुके हैं स्थानीय कामगार मजदूरों को फैंक्टरी आने जाने में सड़क खराब होने से भय बना रहता है कि कहीं दुर्घटना ना हो जाए जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment