रवि सिंह,,
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहें 37वें अंतर्राजीय क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा शनिवार को हिंडाल्को व बीना के बीच खेला गया। टॉस बीना के कप्तान विल्लो तिवारी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फ़ैसला लिया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हिन्डाल्को की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाये। जिसमें अभिषेक सिंह ने मदद से 64 रन बनाये, अमित पाण्डेय 60 रन बनाए । गेंदबाज़ी करते हुए बीना की टीम के खिलाड़ी बिल्लो तिवारी व जीतेन्द्र सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किया।
दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए बीना के टीम ने 18.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 188 रन बनाये। जिसमे संजय कुमार ने सर्वाधिक 80 रनों की शानदार पारी खेली।विजय ने 32 रन बनाये, धीरज 25 रन बनाये। गेंदबाज़ी करते हुए हिन्डाल्को टीम के खिलाड़ी अभिषेक ने 2 विकेट हासिल किया।संजय, जीएन सिंह व पंकज यादव ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इस तरह से बीना की टीम ने हिंडाल्को की टीम को 3 विकेट से पराजित किया।बीना के खिलाड़ी संजय कुमार को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।जिनको मुख्य अतिथि ईओ राम समुख के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
रविवार को अनपरा और राँची बीच मैच खेला जायेगा।

