सरफुद्दीन,
सलखन सोनभद्र चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत सलखन मुख्य राज मार्ग सलखन में शनिवार को सुबह 9 बजे से लगभग 10 बजे तक ट्रक चालकों ने नया मोटर कानुन अधिनियम के तहत घटना दुर्घटना होने पर चालकों को 10वर्ष की सजा 10 लाख रुपए जुर्माना के विरोध में सड़क चक्का जाम कर जबरदस्त विरोध किया।
मुख्य राज मार्ग की रफ्तानी रुक जाने के कारण सलखन से पटवध तक ट्रकों की जाम लग गई थी। जिसकी सुचना चोपन थानाध्यक्ष को होने पर मौके पर पहुंच कर जाम को हटवा कर वाहनों का आवागमन को बहाल कर दिया।

