नशे में धुत चार बाइक सवार रामनगर रेलवे फाटक के बीच अनियंत्रित होकर गिरे ,हालत गंभीर ,तीन रेफर

---Advertisement---

रवि सिंह,

(दुद्धी सोनभद्र) दुद्धी कस्बा क्षेत्र के रामनगर म्योरपुर मुख्य मार्ग रेलवे फाटक के बीच गुजरने वाली रेलवे ट्रैक पर आज शुक्रवार की देर रात्रि लगभग 9:45 बजे चार बाइक सवार जो डुमरडीहा की ओर से दुद्धी की तरफ आ रहे थे, रेलवे ट्रैक के पास बने बिना रेडियन लगे ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गए और रेलवे ट्रैक पर जा टकराये, जिससे चारों बाइक सवार कुछ देर तक हवा में गेंद की तरह उड़ते हुए गिरे,जिसमें से दो बाइक सवार के पैर की हड्डी फैक्चर हो गई वहीं चालक के सर पर गंभीर चोटे आई हैं ,एवं एक पीछे बैठे किशोर को भी चोटे लगी है। दुर्घटना के बाद धडाम की आवाज सुन आसपास के नगर वासी दौड़े और सभी घायलों को रेलवे ट्रैक से बाहर निकाल कर ,एंबुलेंस एवं 112 पुलिस को सूचना दिया सूचना पर पहुंचे ,एंबुलेंस व पुलिस ने सभी घायलों को लोगों की मदद से 108 व डायल 112 वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज जारी है। 15 वर्षीय राहुल पुत्र राजेंद्र ग्राम डुमरडीहा, ने बताया कि बाइक पर हम लोग चार लोग सवार थे और भट्टी मोड़ से पिपरडीह जा रहे थे रेलवे फाटक के पास जो ही पहुंचे ब्रेकर से लड़कर अनियंत्रित हो गए और सभी दुर्घटना के शिकार हो गए जिसमे मानदेव उम्र 24 वर्ष पुत्र रामदेव ग्राम डुमरडीहा, दिनेश पुत्र जयप्रकाश रोड उम्र 20 वर्ष श्याम सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम पिपरडीह, को गंभीर चोटें आई हैं ,जिन्हें डॉक्टर द्वारा रेफर कर दिया गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment