*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*
सलखन सोनभद्र।चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा पुलिस चौकी के मारकुंडी बहेरा टोला आदिवासी बैगा 28/12/23 की रात लगभग 11बजे के लगभग चार पहिया वाहन से सवार सरहंग दबंग व्यक्तियों ने ग़रीब परिवार के आशियाना समेत घर गृहस्थी का समान मोबाइल टीवी दुकान का सामान दर्जन भर मुर्गा मुर्गियां भी जल कर खाक हो गया। इसकी सूचना ग़रीब महिला सुनीता पत्नी दुगेश बैगा निवासी मारकुंडी बहेरा टोला ने लिखित नामजद व्यक्तियों पर तहरीर देकर पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई कराने की मांग किया है।
क्षेत्र में आये दिन छिटपुट आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र के आम जनमानस गरीब निरीह परिवार के लोग अत्यधिक भयभीत सशंकित हो गए हैं।
उक्त सम्बंध में क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने पुलिस अधीक्षक से अविलंब शांति पूर्ण व्यवस्था बनवाने की मांग किया है। जिससे आम जनमानस में राहत मिल सके।

