अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। राजमार्ग सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में रात्रि बारह बजे से तीन बजे तक घने कोहरा के कारण दूर-दूर तक दिखाई नहीं देने के कारण गाड़ियों की स्पीड धीमी हो गई है आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना चालकों को करना पड़ रहा है। की जगह तो कोहरे के कारण दुर्घटना भी जा रहा है इस ठंड में अभी कोहरे मार कुछ दिनो और झेलना पड़ सकता है। लेकिन घनें कोहरे में लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता हैं जिससे एक्सीडेंट और जानमाल की सुरक्षा हो सकें।
कोहरा इतना घना हैं कि पैदल चलने वालों को सामने दस से पंद्रह मीटर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा है कि सामने से कौन आ रहा हैं ऐसी स्थिति में स्कूली छात्र,अध्यापक,कर्मचारी सभी को समय से पहुंचने में कोहरे और ठंड के कारण लेट हो जा रहा हैं। हालांकि कि सूर्योदय होने के बाद भी सूर्यदेव की चमक घने कोहरे को काट नहीं पा रहा हैं। इसी को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने 29,30 दो दिनों के लिए अवकाश घोषित कर दिया हैं।

