क्वार्टर फाइनल में उसिया ने चित्रकोनी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में उसिया ने बनाई जगह

---Advertisement---

नूरुल होदा खान।गाजीपुर

सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के उसियां मिनी स्टेडियम में जहांगीरीया स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को क्वार्टर फाइनल के दौरान दो मैच खेले गए। पहला मैच कुर्रा और रक्सहा के बीच खेला गया जिसमे कुर्रा ने 2-0 से मैच जीता। वही दूसरा मैच उसिया बनाम चित्रकोनी के बीच हुआ जिसमें उसिया ने 2-0 से मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पहले मैच के दौरान कुर्रा और रक्सहा की टीम की भिड़ंत हुई जिसमें रोमांचक मुकाबले के दौरान कुर्रा के आजम खान ने पहले हाफ में एक गोल मारकर बढ़त बना ली। तो वही पहले हाफ में ही कुर्रा टीम के तरफ से खेलते हुए तौसीफ ने एक गोल और दाग कर मैच को अपनी ओर मोड़ लिया। दूसरे हाफ़ तक रक्सहा की टीम बराबरी ना कर सकी। निर्णायक मंडल के द्वारा कुर्रा को 2-0 से विजेता घोषित किया गया। दूसरा मैच उसियां और चित्रकोनी के बीच खेला गया। जिसमें उसियां टीम से खिलाड़ी आमिर और शाहआलम ने एक-एक गोल मारकर 2-0 से मैच अपनी ओर कर लिया। निर्णायक मंडल के द्वारा उसिया की टीम को 2-0 से विजेता घोषित करते हुए मैन ऑफ द मैच आमिर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दोनों ही विजेता टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
इस मौके पर अरशद खान, मो. तनवीर खान, सफिक खान, शकील खान, रामअशीष अहीर, नौशाद, इकबाल खान, तुफैल खान, परवेज खान,, सुहैल खान, नफीस खान, जुनैद खान आदि लोग मौजूद रहे। आयोजन ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान उर्फ पिंटू ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment