एचपी सिंह एकेडमी रावर्ट्सगंज की टीम ने तीन विकेट से गढ़वा को हरा कर अगले चक्र मे किया प्रवेश ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र | 37वें अंतर्राजीय क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज बुधवार को टाउन क्रिकेट के मैदान पर पहला मैच गढ़वा व राबर्ट्सगंज के बीच खेला गया। टॉस गढ़वा के कप्तान रोहित सिंह ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया।मैच की जानकारी देते हुए अध्यक्ष मो० जबी खां व सचिव अंकुर बच्चन ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़वा के टीम ने निर्धारित 20 ओवर मे सभी विकेट खोकर 155 रन बनाये। जिसमे नवीन ने सबसे अधिक 36 रन , सारिक ने 27 रन । अतुल ने 26 रन व रजत ने 16 रनों की पारी खेली। गेंदबाज़ी करते हुए एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम के खिलाड़ी सुभाष ने 5 ओवरों में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। राकेश व अखिलेश ने 2-2 विकेट हासिल किया।
दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी एचपी सिंह की टीम ने 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। जिसमे सूर्यांश ने सबसे अधिक 45 रनो की पारी खेली।प्रदीप ने 27 रन बनाये। गेंदबाज़ी करते हुए गढ़वा की टीम के खिलाड़ी एकलाख व आयुष ने 2-2 विकेट हासिल किया।आयुष ने 31 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। इस तरह से एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी राबर्ट्सगंज की टीम ने गढ़वा टीम को 3 विकेट से पराजित किया।एच.पी. सिंह के खिलाड़ी सूर्यांश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जिनको मुख्य अतिथि एडिओ पंचायत रविदत्त मिश्रा के हाथों पुरष्कृत किया गया। मैच के अम्पायर रजत राज व धीरज रहे।कमेंटेटर्स की भूमिका सलीम खां, शमीम अंसारी व इरफ़ान खिलाड़ी ने निभाई। स्कोरर के भूमिका में अयाज,निशांत एवं राजू शर्मा रहे।

नोट- कल का मैच भोजपुर बिहार और मुगलससाय यूपी के बीच खेला जायेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment