खेत जुताई के समय अनियंत्रित टैक्टर खाई में पलटा चालक की मौत

---Advertisement---

बग्घा सिंह/अशफ़ाक कुरैशी,,

बीजपुर(सोनभद्र) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला गजरीडाड में बुधवार सुबह ट्रैक्टर से खेत जुताई करते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटने से चालक की दबकर मौके पर मौत हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों सहित परिजन की भीड़ इकट्ठा हो गयी दुर्घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर प्रधान पति विनोद भारती की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडे ने बताया कि ग्राम पंचायत जरहा के टोला गजरीडाड में भारत बैगा उम्र 45 वर्ष पुत्र रामविचार बैगा खेत की जुताई कर रहा था बगल में गड्ढा होने की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चालक उसके नीचे दब गया दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना पाकर तत्काल बीजपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर प्रधान पति विनोद भारती के मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज अन्य विधिक कारवाई में जुट गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment