रेनुकूट/सोनभद्र।
थाना पिपरी अंतगत रेनुकूट पुलिस ने चोरी के प्रकरण का सफल अनावरण करते हुए 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक कार व चोरी की 24 बैटरी बरामद।
दिनांक 24/25.12.2023 की रात्रि में हाइटेक कार्बन हिण्डालको कॉलोनी में लगे टावर से 24 बैटरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-164/2023 धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन मे जनपद में चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री आशीष मिश्रा के नेतृत्व में आज दिनांक 26.12.2023 को रेनुकूट चौकी प्रभारी को इस मामले का अनावरण करने की जिम्मेदारी दी गई , उनके द्वारा अपने सूचना संचार के माध्यम से पुलिस द्वारा इस मामले का सफल अनावरण कर सम्बन्धित में 1 अभियुक्त आकाश सिंह पटेल पुत्र सुरेश सिंह पटेल, निवासी ग्राम दरवान थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर, हाल पता- शंकर घसिया का मकान खाड़पाथर मुर्धवा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र को मुखबिर की सूचना पर खाड़पाथर मुर्धवा से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी की कुल 24 अदद बैटरी व परिवहन करने वाली 1 अल्टो कार बरामद किया गया व एक फरार/वांछित अभियुक्त आजम खां उर्फ इशरार अली पुत्र अज्ञात निवासी डोमरिया थाना पन्नूगज जनपद सोनभद्र की तलाश जारी है ।
इसके उपरांत अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। ।

