भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधान- मंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर सुशासन दिवस के रुप मनाया गया।

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। आज दिन सोमवार को प्रदेश के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति,जनजाति कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ एवं चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी द्वारा उनके आवास स्थित कार्यालय पर संयुक्त रूप से देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
इस दौरान राज्य मंत्री व चोपन ब्लॉक प्रमुख द्वारा संयुक्त रूप से अटल जी की जयंती पर जरूरतमंद ग्रामीणों में 500 कंबल का वितरण किया गया। बता दें कि सुशासन दिवस भारत में प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के रूप में 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है।
भारतीय नागरिकों के बीच आपसी जागरूकता को बढ़ावा देकर प्रधान मंत्री वाजपेयी को सम्मानित करने के लिए 2014 में सुशासन दिवस की स्थापना किया गया था इस सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए,भारत सरकार ने सुशासन दिवस को सरकार के लिए कार्य दिवस के रूप में घोषित किया है।
श्रद्धांजलि सभा एवं कंबल वितरण
के दौरानओम प्रकाश शर्मा,टाटा चौधरी,आशीष कश्यप, प्रभाकर, मुकेश चौधरी,प्रदीप चौधरी,अविनाश पांडे,शिवनाथ जयसवाल,गुड्डू सिंह गौड़,सूर्या यादव,गुलाब सैकड़ों निवासी भाजपाजन मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment