अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डाक्टर यशवीर सिंह ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया हैं।इस आदेश के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में आज थाना चोपन पुलिस द्वारा अभियुक्त लवकुश अग्रहरी पुत्र मेवालाल अग्रहरी नि० चूड़ी गली डाला थाना चोपन गणपत सोनभद्र के कब्जे से एक झोले में कुल मात्रा 1 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त के संबंध में थाना चोपन में मु०अ०सं०- 292/2023 की धारा- 6/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार युवक का विवरण-
1- लवकुश भारती अग्रहरि पुत्र मेवा लाल अग्रहरि निवासी चूड़ी गली डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष।
गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0स0- 17/2020 धारा- 323,504,325 भा0द0वि0 थाना चोपन सोनभद्र।
बरामदगी का विवरण-
1- एक किलो तीन सौं ग्राम नाजायज गांजा।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण।
1- थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2-उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3-कांस्टेबल दीपक कुमार चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
4-कांस्टेबल आनंद कुमार गौड़ चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

