सोनभद्र l अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित द्वितीय टाइप आवंटित आवासो मे रह रहे अध्यापक,डॉक्टर, पुलिस व सविदाकार को आवास खाली करने के लिए परियोजना प्रबंधन ने अंतिम चेतावनी देते हुए 15 दिन के अंदर आवास खाली करने का नोटिस जारी किया है l जिससे संबंधितो मे हड़कम मच गया है l
परियोजना के अधीक्षण अभियंता महेंद्र सिंह ने बताया कि अनपरा तापीय परियोजना में एनटीपीसी के सहयोग से 800 मेगा वाट की दो इकाईया प्रस्तावित है, जिसके लिए अनपरा परियोजना की आवासीय परिसर स्थित द्वितीय श्रेणी के आवासो को खाली करा कर भूमि स्थानान्तरित किया जाना है। अजय कुमार द्विवेदी, अध्यापक ममता सिंह, अध्यापिका, मनोज सिंह, अध्यापक,
विकमाराम, अध्यापक,
शाहिना मंसूरी, अध्यापिका,रेखा पाण्डेय, अध्यापिका, कामिनी सिंह, अध्यापिका, दिनेश सिंह, संविदाकार,विकास बादू सिंह, पशु चिकित्सक,अरविन्द प्रताप सिंह, अध्यापक,विरेन्द्र प्रताप गौतम एलआईयू को आवास आवंटित किया गया था वर्तमान समय मे यह सभी लोग परियोजना परिसर से बाहर कार्य कर रहे है l उन्हें नोटिस देते हुए अपने-अपने आवासों को 15 दिनों के अन्दर आवासों का किराया जमा कराते हुए तत्काल खाली कर राम्बन्धित अवर अभियन्ता को हस्तगत करा दें, अन्यथा कि स्थिति में आपके आवासों की बिजली / पानी काटते हुए आपके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी, उन्होंने कहा कि नोटिस की कड़ाई से पालन किया जायेगा l
अनपरा परियोजना के आवंटित आवासो को खाली करने के नोटिस से मचा हड़कंप
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, December 23, 2023 9:45 AM
---Advertisement---

