अशोक मध्देशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। बृहस्पतिवार को चोपन थाना पर पीड़िता की माँ द्वारा आवेदन पत्र दिया गया कि दिनांक 20-12-2023 को समय लगभग 20.00 बजे उसकी 07 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ भोला खरवार पुत्र स्व0 बाबू लाल खरवार, निवासी कोटा,थाना चोपन,जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष द्वारा दुष्कर्म किया गया । आवेदन पत्र के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0- 290/2023 धारा 376(AB) भादवि व 5m/6 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह ने महिला/बालिकाओं सम्बन्धी अपराध एवं अपराधियों पर त्वरित कार्यवाही तथा गिरफ्तारी हेतु दिये गये विशेष निर्देशन के क्रम में आज दिनांक-22.12.2023 को थाना चोपन पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त भोला खरवार उर्फ लालडूपट्टा खरवार निवासी कोटा खास, थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष को तेलगुड़वा चौराहे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

