खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ होता है- मुख्य महाप्रबंधक

---Advertisement---

बग्घा सिंह/अशफ़ाक कुरैशी,

बीजपुर/सोनभद्र,

डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन एनटीपीसी रिहंदनगर के मुख्य महाप्रबंधक श्री पंकज मेदिरत्ता ने फीता काटकर किया। एनसीसी के कमांडर दुर्गा ने अपने कैडेट तनुजा, प्रज्ञा, प्रभाकर आदि के साथ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को सलामी देते हुए उनकी आगवानी की। इस अवसर पर युवराज, साहिल यादव, आदित्य यादव आदि ने ड्रम बजाया। इसके साथ हीं विद्यार्थियों ने लयबद्ध गायत्री मंत्र एवं डीएवी गान का गायन किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया । मुख्य अतिथि ने ध्वज फहराने के उपरांत मशाल जलाकर डीएवी बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी मयंक गुप्ता एवं आयुष पांडे को प्रदान किया जिन्होंने मशाल के साथ दौड़ते हुए पूरे मैदान का चक्कर लगाया। इसके बाद जलेबी रेस एवं सौ मीटर दौड़ के विजेताओं पिहु, अपर्णा, आयुषी, प्रीति, बबिता, रिद्धी, आदित्य, उमेश, एवं ओम बाबू को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य महाप्रबंधक श्री पंकज मेदिरत्ता ने अपने संबोधन में बताया कि खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ होता है। खेल सामूहिक सद्भाव एवं भाईचारे को बढ़ाता है। उन्होंने एनसीसी के कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी से विद्यार्थियों में राष्ट्र सेवा एवं अनुशासन का भाव पैदा होगा तथा सशस्त्र बलों में शामिल होने की प्ररेणा भी जगेगी। इस अवसर पर विद्यालय के नामित अध्यक्ष महाप्रबंधक श्री आर एन सिन्हा, एजीएम एच आर जाकिर खान, डीजीएम मनोज मनोरंजन, प्रबंधक राम लायक, डीएवी खड़िया की प्राचार्य संध्या पांडे, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य लालसा सा आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment