परिवहन,खान,पुलिस विभाग ने फर्जी नंबर प्लेट लगे ट्रक को पकड़ा,चालक गिरफ्तार।

---Advertisement---

 

सोनभद्र। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह के सख्त निर्देश पर परिवहन, खान, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रकों में अवैध तरीके से लगे हुए नंबर प्लेट एवं ढ़के हुए नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध दिन बृहस्पतिवार अभियान चलाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक लोढ़ी खनिज बैरियर पर संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) धनवीर यादव, यातायात प्रभारी विनोद कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने वाहनों की जांच शुरू की। इस दरमियान डाला की तरफ से राबर्टसगंज गिट्टी लादकर जा रही ट्रक को रोका गया। ट्रक के आगे और पीछे यू. पी. 64 ए.टी. 4646 नं0 प्लेट लगा था,और चेचिस नं0 से जांच किया गया तो यू.पी. 64 ए.टी. 3232 निकाला। प्रथम दृश्य जांच में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर संचालन करने के मामले में टीम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चालक को‌ सुपुर्द कर दिया ट्रक को कोतवाली में चीज कर दिया गया। ट्रक का इंश्योरेंस फिटनेस और टैक्स फेल मिला। आरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि जिला अधिकारी महोदय के निर्देश पर जांच आगे भी जारी रहेगा। बता दे की जनपद में लंबे समय से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहनो का गिरोह सक्रिय होने की शिकायत मिल रहा था। जिसके क्रम में हाल के दिनों में जिला अधिकारी महोदय ने जमकर क्लास लिए थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment