50 करोड़ की लागत से बन रही नगर वासियों के लिए पेयजल योजना ,लगभग हजारों लोग शुद्ध पेयजल से होंगे लाभान्वित –

---Advertisement---

रवि सिंह,

दुद्धी,सोनभद्र- दुद्धी नगर पंचायत में पेयजल की समस्या को लेकर गर्मी के दिनों में नगर वासियों के लिए विकट समस्या बनी रहती थी पेयजल की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों को भाजपा सरकार ने निजात दिलाने के लिए करीब 50 करोड़ की वृहद योजना दुद्धी नगर वासियों के लिए तैयार कराई है। जिसको लेकर शासन के निर्देश पर दुद्धी पहुंचे जल निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को चेयरमैन कमलेश मोहन के संग शुद्ध पेयजल हेतु स्थलीय निरीक्षण कर सर्वे किया है इस योजना से
लगभग कई हजारो की आबादी वाले नगर पंचायत दुद्धी पेयजल की समस्या से जूझ रहा था ,खासकर भीषण गर्मी के दिनों में समस्या और ज्यादा गंभीर हो जाती है।
नवागत चेयरमैन कमलेश मोहन की नई कार्यकारिणी के शपथ के बाद ही मई व जून माह में पानी की समस्या को देखकर, नगर अध्यक्ष ने तत्काल शासन को पत्र लिखा। जिसका संज्ञान लेते हुए सरकार ने पेयजल प्रोजेक्ट को हरी झंडी देते हुए, जल निगम को विस्तृत परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए। अब स्थायी समाधान के लिए 50 करोड़ रूपये की लागत से जल निगम नगरीय द्वारा कनहर नदी से पानी लिफ्टिंग कर, नगर वासियों के घरों तक शुद्ध रूप से पहुंचाई जाएगी,नए व अत्याधुनिक तरीके से पाइपलाइन नगर पंचायत के सभी 11 वार्डों में बिछाई जाएगी | जिसका सर्वे मंगलवार को पहुंचे जेई आशीष कुमार यादव , (एई )राजकुमार पटेल सोनभद्र ने नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन द्वारा किया गया l देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हर घर स्वच्छ जल नगरीय योजना का प्रत्यक्ष लाभ जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह के सराहनीय प्रयास से अब दुद्धी नगरवासियों को मिल सकेगा l शुद्ध पेयजल मिलने से नगर वासी स्वस्थ रहेंगे और उन्हें दूषित पानी पीने से होने वाले बीमारियों से बचाया जा सकेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment