हिन्डाल्को जनसेवा ट्रस्ट द्वारा कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण किया गया

---Advertisement---

राकेश केशरी,,

विंढमगंज/ सोनभद्र  हिन्डाल्को जनसेवा ट्रस्ट द्वारा कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण किया गया ।विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत घीवही में रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिंडालको जनसेवा ट्रस्ट के सौजन्य से निर्मित परिवार कल्याण केंद्र पर आज आई कैंप लगाया गया जिसमें 133 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें 59 मरीज के मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया।
आई कैंप में मौजूद हैंडालको जनसेवा ट्रस्ट के दिनेश प्रसाद यादव ने बताया कि हैंडालको जनसेवा ट्रस्ट के सौजन्य से ग्रामीण अंचलों में समय-समय पर ग्रामीणों को स्वास्थ्य से संबंधित, खेती-बाड़ी से संबंधित अन्य सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाती है इसी क्रम में आज क्षेत्र के ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण हेतु कैंप लगाया गया है जिसमें 133 मरीज का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें 59 मरीज के नेत्र में मोतियाबिंद पाया गया जिनका निःशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु चयनित ग्रामीणों को हैंडालको जनसेवा ट्रस्ट के सौजन्य से कराया जाएगा, में ग्रामीणों को लाने ले जाने तथा ऑपरेशन दवा की सारी व्यवस्था हैंडल को के द्वारा निःशुल्क कराया जाएगा। तथा शेष मरीजों को दवा व चश्मा अन्य शुल्क दिया गया। आज इस मौके पर हैंडालको की ओर से आए डॉक्टर अनिल मिश्रा, लैब टेक्नीशियन महेंद्र पाल,आरडीओ राजेश सिंह सहित सोमारू सिंह, विजय शंकर यादव, संजय चौरसिया रामविचार यादव अविनाश यादव, केशव गोड, मनोज इत्यादि सहयोग में लग रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment