जिला के आलाधिकारियों व्दारा जिला कारागार का अकास्मिक निरीक्षण मचा हड़कंप।

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र जिला कारागार गुरमा मंगलवार 10,30 बजें के लगभग जिला जज, जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एवं सीजीएम व्दारा जिला कारागार का अकास्मिक निरीक्षण से जिला कारागार परिसर में अफरातफरी मच गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार बीना सुचना जानकारी के जिला के आलाधिकारियों व्दारा जिला कारागार मुख्य गेट प्रवेश करते सर्वप्रथम महिला पुरुष बच्चों के बैरिको का निरीक्षण के दौरान बाल गृह बच्चों से रुबरु होते उनके बेहतर शिक्षा के लिए अध्यापक को विशेष दिशानिर्देश दिया।इसी के साथ महिला पुरुष बंदियों से भी मिल रही सुख सुविधाओं के बारे में जानकारी के साथ वार्ता लाप किया। इसके पश्चात भोजनालय चिकित्सालय,बाग बागवानी साफ सफाई के वाचनालय पुस्तकालय का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए लगभग 12 बजे बैरक वापस लौट गये।
उक्त अवसर पर जिला के आलाधिकारियों समेत सौरभ श्रीवास्तव कारागार अधीक्षक, जगदम्बा प्रसाद दुबे जेलर, शंशाक पटेल डिप्टी जेलर समेत अन्य जिला कारागार अन्य स्टाफ मौजूद थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment