अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। बिल्ली मारकुंडी स्थित स्थानीय ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानक के विपरीत मनमानी हो रहें अवैध खनन में प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। वही बात अवैध खनन कर्ताओ की करें तो सभी खनन कर्ता गंगा में स्नान कर स्वच्क्ष बने हुए है। ओबरा खननं क्षेत्र में देखा जाय तो इन दिनों जहां सरकार पारदर्शिता की बात कर रही है वही अवैध खनन का कार्य जोरो पर चल रहा है। खनन में मशीनों का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। वही खनन सर्वेयर स्वीकार कर रहे है। जब भी बात अवैध खनन करने व नियमावली की बात पूछी जाती है तो बताया जाता है
कि जानकारी में नही है। देख कर बताता हूं। खनन नियमावली के अनुसार खननं क्षेत्रो में अंधेरा होने के बाद किसी भी मजदूर या मशीनों का प्रयोग बंचित है। वही धड़ल्ले से कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। इन दिनों मेसर्स श्री बालाजी एसोसिएट्स वी राधे राधे महादेवा में खनन कार्य मनमाने ढंग से किया जा रहा है। सरकार की छवि धूमिल किया जा रहा है अब देखना होगा कि जिलाधिकारी के संज्ञान में लेते है की यू ही अवैध खनन का कार्य चलता रहेगा यह तो अब देखने वाली बात है। जो शासनादेश हैं जिससे शासन, प्रशासन की छवि आम जनमानस में बरकरार रहे।
चौबीसों घंटे लीज पत्थर खदान में हो रहें अवैध खनन का जिम्मेदार कौन, संबंधित कर्मी मौन क्यूं।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, December 17, 2023 5:20 PM
---Advertisement---

