अनपरा,/सोनभद्र क्रिकेट लीग सत्र फोर का भभ्य शुभारंभ सोनभद्र l अनपरा तापीय परियोजना आवसीय परिसर स्थित बुद्ध पार्क मैदान में रविवार को अनपरा क्रिकेट लीग सत्र फोर का भभ्य शुभारंभ किया गया l टर्नामेंट के मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के महाप्रबंधक इं .दूधनाथ यादव व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए एन बरनवाल ने आसमान मे गुब्बारा छोड़कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ कियाl मुख्य अथिति ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक विकास होता है l
प्रतियोगिता का पहला मैच
टाइगर बनाम द टेरीफिक के बीच खेला गया टेरीफिक ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 88 रनो का लक्ष्य दिया टाइगर ने यह मैच 6 विकेट से जीत हासिल कर लिया जिसमे धनंजय मैन ऑफ द मैच रहे l इस अवसर पर डॉक्टर विशाल मोहन कुशवाहा ई. सतीश यादव, इं राजेश सचान एव आयोजक इंद्रसेन गौतम, विजेंद्र सिंह, दीपक भारती मंच आदि मौजूद रहे l प्रतियोगिता का संचालन रोजर अख्तर ने किया l इस दौरान भारी संख्या मे क्रिकेट प्रेमी व कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे
टेरीफिक को टाइगर टीम ने 6 विकेट से हराया
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, December 17, 2023 2:01 PM
---Advertisement---

