सचल दल ने एक ट्रक अवैध धान पकड़ा ,हड़कंप

---Advertisement---

रवि सिंह,

दुद्धी|सोनभद्र,धान की काला बाजारी रोकने के लिए उपजिलाधिकारी सुरेश राय ने सचल दल का गठन किया है | क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम धान की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और मुखबिरों का जाल बिछाया है | इसी बीच रविवार को मुखबिर से सचल दल को सूचना मिली कि एक ट्रक अवैध धान राबर्टसगंज भेजी जा रही है ,सूचना पर सक्रिय हुए क्षेत्रीय विपणन अधिकारी दीपक वशिष्ट ने रजखड़ कोतवाली के समीप धान की ट्रक को रुकवाकर कर जब कागजात मांगी तो चालक ने कोई प्रपत्र नही दिखाया| पूछने पर बताया कि यह धान किसी सरकारी क्रय केंद्र से ले जाया जा रहा है ,सभी क्रय केंद्रों से जानकारी लेने पर कही से भी धान लोडिंग की बात सामने नही आई| सचल दल के अधिकारी दीपक वशिष्ठ ने धान के ट्रक को कब्जे में लेते हुए मंडी निरीक्षक बब्बन राम को कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया ,बब्बन राम ट्रक को मंडी समिति ले आये और अग्रिम कार्रवाई में जुट गए है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment