अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। कड़ाके ठंड को देखते हुए स्थानीय निवासी और जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी से आने-जाने वाले राहगीर,ग़रीबों के जीवन के जीवन पर ठंड से आए संकट को देखते सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की पुरजोर तरीके से मांग की।

आप सभी को अवगत कराते चलें कि दिसंबर माह खत्म होने को हैं लेकिन अभी तक सार्वजनिक स्थलों पर कहीं भी आदर्श नगर पंचायत द्वारा अभी कहीं भी अलाव जलवाने की सुविधा मुहैया नहीं कराया गया हैं। ठंड से स्थिति यह हैं रात्रि में आने-जाने वाले राहगीर,गरीब,और दुकानदारों व पशुओं को ठंड से जान बचाना मुश्किल हो गया हैं। जिसे देखते हुए यथाशीघ्र अलावा जलवाने की सुविधा मुहैया करायें।
कड़ाके ठंड को देखते हुए चिन्हित सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों ने अलाव जलाने की पुरजोर मांग की।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, December 17, 2023 5:01 AM
---Advertisement---

