रोडवेज बस के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल दुसरा व्यक्ति बचा सुरक्षित।

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित शनिवार सुबह 8:30 बजे के लगभग करगरा मोड़ के समीप एक बाईक सवार व्यक्ति रोडवेज बस की चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गया एक दुसरा व्यक्ति सुरक्षित बच गया मौके पर पहुंचे गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी अपने दल-बल के साथ गम्भीर रुप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला चिकित्सालय भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार परशुराम 60 वर्ष पुत्र शिवपत निवासी गुरदह अपने साथी के साथ गुरदह से चोपन काम करने जा रहा था। इसी दौरान मारकुंडी मुख्य राज मार्ग करगरा मोड़ सड़क पार करते समय रावर्टसगंज से चोपन की ओर जा रही रोडवेज बस के चपेट में आ गए जिसमें परशुराम को गम्भीर रुप से चोट लगने पर अचेत हो गया वहीं दुसरा व्यक्ति सुरक्षित बच गया।
मौके पर गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी अपने दल-बल के साथ घायल गम्भीर रुप व्यक्ति को स्थानीय लोगों के सहयोग जिला चिकित्सालय भेज दिया।
वहीं खड़ी रोडवेज बस को चोपन थाना भेज दिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment