अशोक मद्धेशिया/कन्हैया लाल अग्रहरी
संवाददाता
जुगैल/सोनभद्र। जिले में स्थित जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत अगोरी ग्राम सभा में अगोरी खंड एक दो व तीन के नाम से चल रहे खनन पट्टा धारक द्वारा खनन क्षेत्र की सीमाएं बढ़कर सेंचुरी एरिया में धड़ल्ले से खनन किया जा रहा है। इसी प्रकार कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत हररा ग्राम सभा के निकट ब्रह्मोरी के नाम से बालू के पट्टे में जो अवैध खनन किया जा रहा है वह लीज एरिया छोड़कर सेंचुरी एरिया में खनन किया जा रहा है

मौके पर रात और दिन दोनों ही समयों पर जारी है धड़ल्ले से जारी है अवैध खनन नियमावली के अनुसार रात में खनन नहीं किया जाना चाहिए किंतु सरकार की आंख में धूल झोंककर खनन व्यवसायी अधिक पैसा कमाने की होड़ में रात और दिन खनन रहें है जिससे जल के अंदर-बाहर रहने वाले जलीय जीव-जंतुओं के जीवन पर हर समय संकट मंड़रा रहा है बावजूद इसके अघोरी और ब्रह्मोरी दोनों स्थान पर धरने से जारी है अवैध खनन नदी की धारा मोड़कर बड़ी-बडी मशीनों जैसे पोकलेन-जेसीबी,नांव से बीच धारा में खनन जारी हैं खनन नियमावली के विपरीत।
अवैध खान अगोरी व ब्रह्मोरी में कार्य करने वाली लगभग पांच कंपनियां है इन कंपनियों द्वारा अपने खनन स्थान पर खनन इंचार्ज भी नियुक्त किए गए हैं बावजूद इसके या तो खनन इंचार्ज की रजामंदी से अथवा बगैर जानकारी इन स्थानों पर नदी की धारा मोड़कर तथा बीच धारा में नाव लगाकर अथवा सीधे पोकलेन मशीनों को नदी में उतार कर किया जा रहा है।
बिना परमिट व ओवरलोड बालू का परिवहन करा कर करोड़ों की की जा रही है राजस्व चोरी कर रहें हैं और प्रतिदिन शासन को कई लाख के राजस्व का चूना लगा रहें हैं।
जिसे देखते हुए जिलाधिकारी महोदय को स्वयं अपनी देखरेख में कमेटी का गठन कर मौक़े मुयाना उपरांत खनन नियमावली अनुसार कठोर दंड जुर्माना शुल्क राजस्वहित में वसूला जाए।
बिना रोक-टोक धड़ल्ले से जारी है अवैध बालू खनन अगोरी और ब्रह्मोरी में हो रहा हैं।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, December 14, 2023 8:43 AM
---Advertisement---

