अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला पुलिस चौकी सीमा के कोठा टोला अंतर्गत सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोठा टोला के पास आज बुधवार देर रात एक बाइक सवार युवक गजराज नगर ओबरा मार्ग से डाला की तरफ जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक बबलू बाइक सवार उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र रामधनी निवासी कर्मडाड़ फेफराकुंड थाना ओबरा, हाल पता सेक्टर 10 ओबरा सोनभद्र का है।
घटना की सूचना मिलते ही तत्काल डाला पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर 100 को कब्जे में लेते हुए कानूनी कार्रवाई करते हुए घटना की जांच पड़ताल में जुट गए।

