भारत विकसित संकल्प यात्रा पहुंची मकरा

---Advertisement---

 

दीपू तिवारी,
रेनुकूट. सोनभद्र । भारत विकसित संकल्प यात्रा मकरा पहुंची. जहां मकरा ग्राम सभा के ईर्द गिर्द के भी ग्रामीण वासी भारी संख्या में उपस्थित रहे. उक्त विकसित संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांद प्रकाश जैन थे. विशिष्ठ अतिथि शिवानी जैन सहित म्योरपुर ब्लाक एवं जिला मुख्यालय से आये अधिकारी एंव शेख जलालुदीन भी उपस्थित थे. मुख्य अति थि चांद प्रकाश जैन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मा ० मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने के लिए अग्रसर हो रहा है पहले भारत सोने की चिड़िया कही जाती थी अब वह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है. मा ० मोदी जी ने जिन जिन योजनाओ को लागू किया है विना किसी भेदभाव केअव वह अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच रही है.सबका साथ सवका विश्वास के तहत योजनाओ का हर ग्रामीण वासी सहित शहरी क्षेत्रो के नगर वासी प्राप्त कर रहे है चाहे जिस जाति समुदाय का ब्यक्ति क्यो न हो श्री जैन ने आगे कहा कि इस यात्रा से करोणो गरीब आदिवासी बनबासियों को लाभ मिल रहा है. उन योजनाओ का प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि चांद प्रकाश जैन ने अपने कर कमलों द्वारा वितरित किया. उक्त कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि शिवानी जैन एवं पत्रकार शेख जलालुदीन ने भी सम्बोधित किया. इस अवसर पर तमाम ग्रामीण वासियों व तमाम अधिकारी कर्मचारी स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे.

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment