सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र।स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जाबर गाँव मे सोमवार को दोपहर मे कुएं मे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से गाँव मे सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जाबर गांव निवासी मृतक अजय कुमार पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल, उम्र 57 वर्ष,जो तहसील मे कर्मचारी बताया गया है। घटना की सूचना मृतक के पुत्र आयुष कुमार ने कोतवाली पुलिस को दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली के प्रभारी नागेश कुमार रघुवंशी ने मौके पर पहुंचकर कुएं से शव को निकाल कर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक घर से कुछ दिन से लापता था, आज दोपहर मे उसका कुएं मे शव पाया गया। फिलहाल कोतवाली शव को अपने कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गयी है |

