यात्रा वैन टीवी पर मोदी जी का संदेश व संकल्प दिखाया गया ।

---Advertisement---

सोनभद्र विकसित भारत संकल्प यात्रा आज 9 दिसम्बर को रावर्टसगंज विकास खण्ड चोपन मण्डल के रेडिया व कुरूहुल ग्राम पंचायत में पहुंचीं जहाँ यात्रा वैन टीवी पर मोदी जी का संदेश व संकल्प दिखाया गया । रेडिया ग्राम पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संजीव गोड़ जी समाज कल्याण राज्य मंत्री नें उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सेवा और सुशासन के 9 वर्ष पुरा होने के बाद आप सबके बीच विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आकर और पात्रों तक योजनाओं को पहुचाने में पुरी सरकार पारदर्शिता के साथ खड़ी है । मोदी जी के नेतृत्व में आज जहाँ अयोध्या में भव्य राममंदिर बन रहा है वहीं हर घर जल योजना से घर घर शुद्ध आरो का पानी भी पहुचाने का काम तेजी से हो रहा है । वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख सदर श्री अजीत रावत ने कहा कि मोदी योगी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में आम जनता के लिए सड़क, बिजली, स्वास्थ्य ,सुरक्षा, आवास, रोजगार व सम्पूर्ण विकास कर विकास का ऐतिहासिक काम कर रही है। यात्रा मे जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद जी, मण्डल अध्यक्ष चोपन श्री सुनील सिंह जी, जिला कार्यसमिति सदस्य डा सतेन्द्र आर्य जी राजेश अग्रहरी ने भी सम्बोधन कर केन्द्र सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत ग्राम प्रधान श्रीमती अर्चना देवी व आभार प्रकट जिला पंचायत सदस्य श्री सुनील सिंह गोड़ ने किया । कार्यक्रम में संयोजक श्री तेजवन्त पाण्डेय जी मण्डल उपाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र जायसवाल जी, विकाश सिंह छोटकु, शक्ति केन्द्र संयोजक श्री विनीत तिवारी जी बुथ अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहनी जी बुथ प्रभारी श्री जोखू खरवार जी, पन्ना प्रमुख श्री अनन्त साहनी जी, ग्राम विकास अधिकारी श्रीमती संगीता राय व सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री विकास चौबे जी ने किया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment