10 लाख का गांजा नजायज मांची पुलिस  ने किया बरामद,

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान,,

मांची/ सोनभद्र, 10 लाख का गांजा नजायज मांची पुलिस  ने किया बरामद, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर श्री संजिव कटियार के पर्यवेक्षण में थाना मांची पुलिस की टीम द्वारा अपने प्रभावी आसूचना संजाल के इनपुट से दिनांक 08.12.2023 को समय 17.30 बजे कजियारी गांव के पहले विश्रामपुर की तरफ जाने वाले मार्ग से एक अदद डिजायर कार संख्या UP64AV0308 से 94 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत गांजा 10 लाख रुपये) बरामद किया गया तथा अभियुक्तगण जंगल व झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश जारी है। इस बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मांची पर मु0अ0सं0-70/2023 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*बरामदगी का विवरण-*
1- 94 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत गांजा 10 लाख रुपये) ।
2- घटना मे प्रयुक्त एक अदद डिजायर कार संख्या UP 64 AV 0308 बरामद ।

*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-*
1- थानाध्यक्ष रामदरश राम, थाना मांची जनपद सोनभद्र ।
2- उ0नि0 संजय कुमार चौकी प्रभारी सुअरसोत, थाना मांची जनपद सोनभद्र ।
3- हे0का0 राजेश सिंह, थाना मांची जनपद सोनभद्र ।
4- हे0का0 महताब, थाना मांची जनपद सोनभद्र ।
5- हे0का0 सुशील यादव, थाना मांची जनपद सोनभद्र ।
6- का0 प्रमोद, का0 धर्मेन्द्र यादव थाना मांची जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment