तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो विद्युत खंबे से टकराई, बड़ी दुर्घटना टली

---Advertisement---

रवि सिंह,

दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी कस्बे के अमवार रोड में शनिवार की अल सुबह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर घर में घुसते घुसते से बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बड़ा हादसा टलने से मकान मालिक सहित अन्य लोगों ने राहत की सांस ली।संयोग अच्छा रहा कि अनियंत्रित ट्रैक्टर पोल को तोड़ते ही रुक गई वरना घर मे भी घुस जाती तो मकान क्षति के साथ साथ बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जाता हैं कि खजुरी निवासी एक व्यक्ति की ट्रैक्टर दुद्धी की तरफ से खजुरी जा रही थी कि अमवार रोड स्थित शिवा हॉस्पिटल के पास अनियंत्रित हो गई और अनियंत्रित ट्रैक्टर नाली को क्षतिग्रस्त करते हुए बिजली के पोल को तोड़ते हुए लड्डू राम के घर में घुसते घुसते बच गई।प्रत्यक्षदर्शियो की मानें तो अगर लड्डू राम के घर के पास बिजली का पोल नहीं होता तो बड़ी घटना घट सकती थी, वो तो संयोग अच्छा था कि बिजली की पोल ने हादसे से बचा लिया। उधर जैसे ही लोगों को हादसे की जानकारी हुई तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।समाचार लिखें जाने तक स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर निकाल कर क्षतिग्रस्त नाली और बाहरी हिस्से का दीवाल शैड तथा बिजली पोल की मरम्मत में जुट गए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment