अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुकापार पनारी टोला ग्राम अरंगी में बीते मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक छोटू बनाम जग्गू पुत्र रामधनी बैगा उम्र लगभग (36) वर्ष पत्नी से नाराज होकर घर से कुछ दूरी महुआ के पेड़ में साड़ी के सहारे फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी ।
सूत्रों की माने मृतक छोटू चार-पांच दिन पहले अपनी पत्नी से दारु पीने के नाम पर पैसा मांग रहा था पत्नी ने पैसा देने से इनकार किया इसी बीच दोनों में आपस में कहा सुनी हो गई पत्नी से नाराज होकर अपने मायके चाचा के घर चली गई जब बुधवार की शाम को पड़ोस के बच्चों ने जाकर घटना को बताया तो पत्नी बसंती दुर्घटना स्थल पर जाकर देखी तो आवाक रह गई।
स्थानीय निवासियों ने घटना की सूचना थाना ओबरा को दिया । सूचना पाकर तत्काल मय-फोर्स के साथ ओबरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया ।

