रायपुर /सोनभद्र पुलिस द्वारा 03 पीकप वाहन से वध हेतु ले जा रहे 24 राशि गोवंश किया गया बरामद डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आप0 सोनभद्र के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.12.2023 को समय प्रात: 04.15 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरईगढ़ से 03 पीकप वाहन पर लादकर वध हेतु ले जा रहे कुल 24 राशि गोवंश (गाय/बछड़ा) बरामद किया गया तथा अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश की जा रही है । उक्त के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-111 / 2023 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम बनाम अभियुक्त गण नाम पता ज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
*बरामदगी का विवरण-*

01. 24 राशि गोवंश ।
03. तीन अदद पीकप वाहन संख्या (1.UP 65LT 3178, 2.UP 65JT 8212, 3.BR 06GE 9954)
*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पांडे थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 मोहम्मद आसिफ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
3. मुख्य आरक्षी सरदार यादव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
4. मुख्य आरक्षी धनंजय चौधरी थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
5. मुख्य आरक्षी अमित कुमार यादव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
6. मुख्य आरक्षी राकेश सिंह यादव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
7. मुख्य आरक्षी विनोद सिंह यादव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
8. मुख्य आरक्षी सूबेदार सिंह यादव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
9. कांस्टेबल अखिलेश कुमार थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
9. पीआरबी 3104 व पीआरबी 3084 पर लगे कर्मचारी गण थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।

