चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन ने नारियल फोड़़कर ” नि:शुल्क वस्त्र सेवा बैंक ” का किया उद्घाटन ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कस्बा दुद्धी के टाउन क्रिकेट के खेल मैदान के पास बुधवार को नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन के द्वारा ” नि:शुल्क वस्त्र सेवा बैंक ” का उद्घाटन भारतीय परंपरा अनुसार नारियल फोड़कर नगर पंचायत भवन मे किया गया | प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास कुमार अग्रहरी द्वारा उक्त वस्त्र बैंक के संचालन का प्रस्ताव नगर अध्यक्ष के पास रखा गया था, साथ में भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल संयोजक दुद्धी जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी से चर्चा की गई थी ,जिस पर नगर अध्यक्ष से उक्त जनहित के प्रस्ताव को रखा गया l जिसपर नगर अध्यक्ष ने रामलीला खेल मैदान के पास एक कमरा उक्त कार्य के संपादन के लिए प्रगति फाउंडेशन को निः शुल्क दे दिया | ज्ञात कराना हैं की प्रगति फाउंडेशन के द्वारा जो कपड़े घर परिवार के लोगों को छोटे हो गए उन्हें असहाय गरीब लोगों को तन ढकने के उपयोग में लाने के लिए वस्त्र सेवा बैंक के माध्यम से संग्रह कर निः शुल्क प्रदान करने का सराहनीय पहल प्रगति फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है | जिसका पहल स्वयं नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन व भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल दुद्धी संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी,भाजयुमो जिला उपाध्यायक्ष सुमित सोनी, चेतन श्रीवास्तव,सोनू सोनी, अवधेश सोनी, सगीर अहमद, अभिषेक जायसवाल आदि द्वारा वस्त्रदान कर किया गया | जो भी व्यक्ति वस्त्र दान करना चाहे या असहाय व्यक्ति को वस्त्र की जरूरत हो वस्त्र सेवा बैंक दुद्धी मे संपर्क कर सकता है | वस्त्र सेवा बैंक के खुलने का निर्धारित समय नित्य प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक है | इस मौके पर भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी,पवन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र कुमार तिवारी,देवेश मोहन,विकास जौहरी ,अवधेश सोनी,राजा अग्रहरी, रिजवान अहमद,सैकी सोनी, अनुराग अग्रहरी,दीपक सोनी आदि मौजूद रहें |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment