पुलिस द्वारा अवैध खनन का परिवहन करते हुए वाहन के विरुद्ध की गई कानूनी कार्यवाही।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अवैध वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना चोपन क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार दिनांक 5-12-2023 को मुखबीर की सूचना पर अवैध खनन का परिवहन करते हुए ग्राम करगरा में वाहन संख्या- UP 64R 9157 ट्रैक्टर मय टाली जिसमें बालू लदा होना पाया गया। ड्राइवर मौके से वाहन को छोड़कर फ़रार हो गया।
ट्रैक्टर को थाने पर लाकर एमवी एक्ट में सीज किया गया एवं संबंधित विभाग (खनन व आरटीओ) को भी विधिक कार्यवाही करने हेतु सूचित किया गया। इस दौरान चेकिंग टीम में थाना चोपन से उ०नि० योगेन्द्र पाण्डेय, हे०का० योगेश चन्द्र मौर्या व का० सुनील कुमार यादव शामिल रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment