अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । दिनांक 03-12-2023 आर.के.आई.सी. चोपन सोनभद्र में विद्याज्ञान प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा सकुशल, शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ प्रथम पाली प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक बालिकाओं ने परीक्षा दिया 330 बालिकाये पंजीकृत थी जिसमें 178 उपस्थित तथा 152 अनुपस्थित रही, द्वितीय पाली में 332 बालक पंजीकृत थे जिसमें 195 उपस्थित तथा 137 अनुपस्थित रहे, परीक्षा सम्पन्न कराने में विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ अरविन्द कुमार सिंह,परीक्षा प्रभारी सन्तोष कुमार दूबे,सन्तोष कुमार तिवारी,दया शंकर मौर्य,रजनीश तिवारी,सुधीर श्रीवास्तव,सन्ध्या, प्रतिभा,आभा आदि लोगों ने सहयोग किया तथा विद्याज्ञान स्कूल, सीतापुर से आये राजन पांडेय ने विद्यालय परिवार एवं सभी अभिभावकों को परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया।

