सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन सोनभद्र चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित डी एस पब्लिक स्कूल के समीप रविवार रात 9,30 बजे के लगभग सड़क पार करते समय अधेड़ व्यक्ति तेज रफ्तार से जा रही मोटरसाइकिल के चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों के सहयोग घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी ड्रामा सेंटर भेज दिया। जहां हालत अभी गम्भीर बना हुआ है।
प्राप्त समाचार के अनुसार मगरु प्रजापति 70 वर्ष पुत्र स्व, भोनू प्रजापती निवासी मारकुंडी अवयी रविवार की रात अपना फसल देख सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान रावर्टसगंज की ओर से तेज रफ्तार से चोपन की ओर जा रही मोटरसाइकिल के चपेट में आ गए। जिससे पैर टुट कर लटकने के साथ हाथ भी फैक्चर होने के पुरे शरीर में गम्भीर रुप से चोट आने पर अचेत हो गए। मौके से मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय परिजनों के सहयोग से गम्भीर से घायल बुजुर्ग व्यक्ति को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी ड्रामा सेंटर भेज दिया।

