अनपरा/सोनभद्र कट्टा कारतूस व चोरी के बैटरी के साथ संजय सिंह ने एक अभियुक्त को किया गिफ्तार।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन मे जनपद में चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में आज दिनांक 03.12.2023 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 206/2023 धारा 379 भादवि का सफल अनावरण करते हुए अभियोग से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त अभिषेक रावत उर्फ अभी पुत्र दीपक रावत निवासी गली नं0-03 डीह बाबा परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार कर 02 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । अभियुक्त व बाल अपचारी के कब्जे से विगत दिनों नगर पंचायत अनपरा से चार वाहनों के चोरी की गयी 04 अदद बैट्री व एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । जिसका विवरण निम्नवत् है-
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
01. अभिषेक रावत उर्फ अभी पुत्र दीपक रावत निवासी गली नं0-03 डीह बाबा परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष ।
02. 02 नफर बाल अपचारी ।
*बरामदगी का विवरण-*
01. चार अदद बैटरी ।
02. अभियुक्त अभिषेक रावत उपरोक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद ।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 संजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनूसागर, जनपद सोनभद्र ।
2. मु0आ0 श्रवण कुमार प्रजापति, चौकी रेनूसागर, जनपद सोनभद्र ।
3. का0 केशव मिश्री, चौकी रेनूसागर, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 सुनिल कुमार, चौकी रेनूसागर, जनपद सोनभद्र ।

