शक्तिनगर/सोनभद्र, शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कोहरोल में आदिवासी तैराकी प्रतियोगिता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,विकास यादव बना विजेता। सोनभद्र थाना शक्तिनगर परिक्षेत्र में स्थित कोहरौल शिव मन्दिर के पीछे रिंहद जलाशय में आदिवासी तैराकी प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि श्री दिनेश प्रकाश पांडेय प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर के कर कमलों द्वारा डीहबाबा का पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तैराकी एक कला ही नहीं आत्मरक्षा का साधन भी है, खिलाड़ियों को प्रेरित करतें हुए कहा कि नशे से दूर रहें स्वस्थ्य रहे तभी तैराकी या किसी भी प्रतियोगिता में आप सफल हो सकते हैं। उन्होंने रिंहद जलाशय को इस क्षेत्र के लिए वरदान बताया। इस दौरान रिंहद जलाशय में आधा दर्जन तैराकी प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया विकास यादव प्रथम, आलोक यादव द्वितीय और अखिलेश कुशवाहा तिसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सोन आदिवासी शिल्पकला ग्रामोद्योग समिति के तत्वावधान में
आयोजित हुआ । समिति अध्यक्ष जगदीश साहनी ने कहा कि आदिवासियों का तैराकी प्रतियोगिता का यह कार्यक्रम वर्ष 2000 से प्रारम्भ हुआ है लगभग 24 वर्षों से किया जा रहा है । इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनपरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिंह, प्रवीण पटेल,वली अहमद सिद्दकी, संदीप यादव, संजीव दूबे, कोहरौल ग्राम सभा के पूर्व ग्राम प्रधान बबलू गुप्ता, समिति के सचिव ओम प्रकाश आदि ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। खेल का आनन्द लेने के लिए सैकड़ो की संख्या मे स्थानीय नागरिक मौजूद रहे ।
आदिवासी तैराकी प्रतियोगिता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, December 3, 2023 1:32 PM
---Advertisement---

