उपभोक्ताओं की शिकायत पर विद्युत विभाग के (जेई) अनिल कुमार का हुआ ओबरा स्थानांतरण ।

---Advertisement---

रवि सिंह,

(दुद्धी सोनभद्र) पिपरी विद्युत खंड के दुद्धी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई अनिल कुमार जो दुद्धी क्षेत्र में कई सालों से जेई के पद पर विद्युत उपकेंद्र दुद्धी पर सेवा दे रहे थे।इनकी कार्य शैली को लेकर नगरवासीयो सहित आसपास के लोगों में भी काफी आक्रोश व्याप्त था ,चुकि इनके कार्य शैली से अक्सर लोगों के बीच विद्युत बिल व विद्युत समस्या को लेकर नोक झोक हमेसा होते रहते थे, यहां तक की जनप्रतिनिधियों की बातों को भी अनसुना करते थे ,जिससे जनप्रतिनिधियो ने भी इनकी शिकायत उच्च अधिकारियों से किया था ।लोगों का कहना कि शायद इन्हीं सब कारणों से इनका स्थानांतरण ओबरा क्षेत्र में किया गया है ।और दुद्धी विधुत उपकेंद्र पर अवर अभियंता की जिम्मेदारी राजेंद्र प्रसाद को दी गई है, राजेंद्र प्रसाद पिपरी विद्युत खंड ओबरा क्षेत्र के गजराज नगर के उपकेंद्र पर सेवा दे रहे थे, वही अवर अभियंता अनिल कुमार के दुद्धी से स्थानांतरण को लेकर लोगों में काफी खुशी हर्ष से देखा जा रहा है। लेकिन लोगो का यह भी कहना है। कि अभी भी कई लोग उनके दुद्धी से स्थानांतरण रुकवाने को लेकर उच्च अधिकारियों से जी हजूरी में लगे हुए हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment