*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*
सलखन सोनभद्र चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत सलखन मुख्य राज मार्ग स्थित सलखन बाजार सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से जा रही अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों के सहयोग से एम्बुलेंस व्दारा उपचार हेतु चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार सायं 5,30 बजे के लगभग रंजित 25 वर्ष पुत्र मुन्ना कोल निवासी सलखन देवरिया टोला सलखन बाजार से सामान लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से जा रही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से एम्बुलेंस व्दारा उपचार हेतु चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।

