दुद्धी को जिला बनाओ, विकास कराओ की मांग को लेकर संघर्ष समिति और अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस , किया नारेबाजी ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। आज शनिवार को लगभग तीन दशकों से दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति और अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से कचहरी गेट से जुलुस निकालकर जमकर नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचकर तहसील समाधान दिवस मे जनसुनवाई कर रहे जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग दुहराई।

दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी, सिविल बार के पूर्व सचिव सत्यनारायण यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने प्रस्तावित जिला दुद्धी की वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि दुद्धी तहसील का बॉर्डर सोनभद्र जनपद मुख्यालय से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। तीन प्रांत से घिरा हुआ है यह क्षेत्र आदिवासी पिछड़ा, बाहुल्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। दुद्धी को जिला बनाने की मांग बीते तीन दशकों से चल रहा है। पिछली बार विधानसभा के चुनाव में भाजपा के कई नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था लेकिन वादा आज भी कोरा साबित हो रहा है। दुद्धी जिला बनने के सभी मानक को भी पूरा कर रहा है। इसके साथ ही सरकार को भारी मात्रा में रेवेन्यू दुद्धी तहसील से मिलता है वही विधान सभा चुनाव के दौरान सत्ता पक्ष के प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। इसलिए जनहित में दुद्धी को जिला बनाया जाए।

प्रदर्शन के दौरान दुद्धी बार संघ अध्यक्ष रामपाल जौहरी, सत्यनारायण यादव,कुलभूषण पाण्डेय,जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा,विष्णु सिंह,अभिनाथ यादव,पीसी गुप्ता,सत्यदेव यादव,आदर्श कुमार सूर्यकांत तिवारी रमेश कुशवाहा अनिल कुशवाहा महेंद्र जायसवाल अमरावती देवी पारस नाथ गुप्ता सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण मौके पर मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment