अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने जिला भर में वोटर चेतना अभियान चलाकर नए मतदाता ओं का पंजीकरण कराया।

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र,,अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने जिला भर में वोटर चेतना अभियान चलाकर नए मतदाता ओं का पंजीकरण कराया।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची पुनिरीक्षण कार्यक्रम में आज अंतिम दो दिन बचे हुए हैं इस अभियान को भाजपा सोनभद्र के जिलाध्यक्ष श्री नंदलाल गुप्ता जी के निर्देश पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोनभद्र के कार्यकर्ताओं ने आज जिले भर में वोटर चेतना अभियान चलाया इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार ने आज स्वयं दुद्धी विधानसभा के प्राथमिक पाठशाला बीना में बूथ सँ 36,37,38,39,40 व 41 पर एवं ओबरा विधानसभा के अनपरा मण्डल के अपने मतदान केंद्र विधुत परिषद बालिका जूनियर हाईस्कूल के बूथ सँ 209,210,211 एवं 212 पर बैठकर बी एल ओ का सहयोग कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराया ।इस अवसर पर भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष श्री अनिल सिंह गौतम जी ,जिलाकार्यसमिति सदस्य श्री प्रमोद शुक्ला बाबा शक्तिनगर मण्डल के महामंत्री श्री देवेन्द्र गुप्ता, बूथ अध्यक्ष मनोज मिश्रा महिला मोर्चे की कार्यकर्ता श्रीमती अनीता साहनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नये मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment