प्रधानमंत्री आवास के 161 लाभार्थियों को मिले 50000 रुपए !

---Advertisement---

राजू खान,,

रेणुकूट, सोनभद्र।

नगर पंचायत रेनुकूट क्षेत्र के मुर्धवा एवं खड़पाथर में निवास करने वाले लोगों में प्रधान मंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लगभग एक सौ इकसठ (161) लाभार्थियो के खाते में रुपए (50000/=) पचास हजार रुपए की धनराशि पहुंचने की जानकारी नगर पंचायत प्रशासन द्वारा दी गई है। ये 50000 रुपये प्रत्येक लाभार्थी के खाते में सीधे जमा हुए है। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार और विभिन्न आवास योजना मंत्री को बधाई और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रेणुकूट नगर पंचायत की अध्यक्षा ममता सिंह ने बताया की ये सर्वे पहले कराया गया था जिसके पहले चरण में 161 लोगो का प्रधान मंत्री आवास का पैसा आया है शेष लोगो का पैसा दूसरे चरण में आएगा, जिसके लिए वो सदैव प्रयासरत रहेंगी और नगर के विकास के लिए हर सम्भव कोशिश जारी रखेंगी , उन्होने कहा कि हमारा सदैव यह प्रयास रहा है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जाय।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment