अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला पुलिस चौकी सीमा में बाड़ी सुभाष पेट्रोल टंकी के सामने तेज रफ्तार से आ रही बाइक के चपेट में आने से पचपन वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप घायल हो गई। और बाइक सवार भी घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार लल्लू निवासी अम्मा टोला ने बचिया देवी उम्र 55 वर्ष हैं।
जिसके उपरांत स्थानीय निवासियों ने 108 न0 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी चोपन इलाज के लिए पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया।

