अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल मे मारी टक्कर, साइकिल सवार व्यक्ति हुआ घायल ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । आज बुधवार को नगर पंचायत दुद्धी स्थित चर्च के पास दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक ने एक साइकिल मे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुस्ताक हवारी पुत्र रसूल मास्टर उम्र 60 वर्ष निवासी वार्ड नं 4 दुद्धी नगर पंचायत, बाजार मे साइकिल से आये हुए थे की चर्च के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल पर सवार मुस्ताक हवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा इलाज जारी है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now