*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*
सलखन सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के सलखन के बरिहवा टोला में कल शाम सात बजे सेम की सब्जी तोड़ने का विवाद हो गया मामला इतना तुल पकड़ लिया कि चीनी धारीकार पुत्र लक्ष्मण ने नागिता पत्नी रामसुद्दीन धारीकर के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसके सर में गंभीर चोट आई आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान रात्रि लगभग 8:30 बजे नगीता की मौत हो गई चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाकर संभावित ठिकानों पर दविस दी जा रही है शांति व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

