सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। आज शनिवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार पांच कुण्डीय यज्ञ कलश शोभायात्रा प्रज्ञा पीठ गायत्री मंदिर दुद्धी पर कलश पूजन उपरांत दोपहर नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया l शोभायात्रा मे गायत्री परिजन कलश यात्रा गीत “आओ आओ सुहागिनी नारी कलश सिर धारण करों ” आदि मधुर गीतों के साथ हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे जब सुधरेगा, ज्ञान यज्ञ की ज्योति जगाने हम घर-घर मे जाएंगे, नया सवेरा नया उजाला इस धरती पर लाएंगे l के गगन भेदी नारों के साथ धर्म जागरण करता पाँच कुंडीय गायत्री कलश शोभा यात्रा उल्लास पूर्वक नगर भ्रमण करते भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी रोड से बस स्टैंड, तहसील चौराहा, संकट मोचन मंदिर व मां काली मंदिर होते हुए प्रज्ञापीठ गायत्री मंदिर दुद्धी पहुंचा l तत्पश्चात कलश यात्रा मे सम्मिलित सभी माता, बहनों का आरती उतार कर अक्षत पुष्प वर्ष किया गया l शोभायात्रा मे गायत्री तहसील प्रमुख जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल कुशवाहा, गायत्री प्रज्ञा मंडल दुद्धी अध्यक्ष जीवन राम चन्द्रवंशी,हुलास यादव, शिवशंकर प्रसाद कुशवाहा,महेशानंद सिंह, डॉ हर्षवर्धन प्रजापति,डॉक्टर उमाशंकर प्रजापति आदि की अगवाई में कलश शोभा यात्रा आस्था के साथ निकला l पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ रविवार को प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ अपराह्न 12:00 बजे तक चलेगा l तत्पश्चात संस्कार एवं भव्य महान प्रसाद भंडारे का भक्तगणों को कराया जाएगा l इस आशा की जानकारी तहसील प्रभारी गायत्री परिवार जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा दिया गया l इस मौके पर वीरेंद्र सिंह,प्रभाकर प्रजापति, उमेश जायसवाल, राजेश केशरी, सुरेश कुशवाहा, संतलाल प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति सहित सैकड़ों महिला / पुरुष मौजूद रहीं l
दुद्धी मे “21वीं सदीं उज्जवल भविष्य” के गगन भेदी नारों के साथ पांच कुंडली गायत्री कलश शोभायात्रा निकली ||
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, November 25, 2023 1:14 PM
---Advertisement---

