पत्नी ने पति का फोड़ा आंख  दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कायम,पति पक्ष ने जान से मारने का दिया धमकी

---Advertisement---

 

 कोन/सोनभद्र  पत्नी ने पति का फोड़ा आंख  दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कायम,पति पक्ष ने जान से मारने का दिया धमकी *प्रथम पक्ष प्रकरण-* दिनांक 24.11.2023 को बदरे आलम पुत्र स्व0 वारिस अली, निवासी ग्राम रामगढ, थाना कोन, जनपद सोनभद्र द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर वादी उपरोक्त की भाभी अलकमा परवीन पत्नी गुलाम रब्बानी द्वारा अपने पति गुलाम रब्बानी पुत्र स्व0 वारिस अली को गाली गलौज देते हुए पटककर दाहिनी आंख फोड देने व दांत से काट लेने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना कोन पर *मु0अ0सं0 -171/2023 धारा 324, 325, 504, 506 भादवि* बनाम 01. अलकमा परवीन पत्नी गुलाम रब्बानी निवासी ग्राम रामगढ़, थाना कोन, जनपद सोनभद्र 02. बदरे आलम पुत्र स्व0 रमजान, 03. आसीफ हुसैन पुत्र बदरे आलम, 04. तौसीफ आलम पुत्र बदरे आलम, 05. सैदुन पत्नी बदरे आलम निवासीगण ग्राम महुली, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के पंजीकृत कर विवेचना संपादित की जा रही है ।

*द्वितीय पक्ष प्रकरण-* दिनांक 24.11.2023 को अलकमा परवीन पत्नी गुलाम रब्बानी निवासी ग्राम रामगढ थाना कोन जनपद सोनभद्र द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर वादिनी के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में 100000/- रुपये की मांग करना न देने पर गाली गलौज देते हुए मारना पीटना एवं जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना कोन पर *मु0अ0सं0 -172/2023 धारा 498 ए, 323, 504, 506 भादवि व ¾ डीपी एक्ट* बनाम 01. गुलाम रब्बानी (पति) पुत्र स्व0 वारिस अली, 02. रसीदा बेगम (सास) पत्नी स्व0 गुलाम रब्बानी, 03. हसीना खातून (जेठानी) पत्नी तौफिक अहमद, 04. बदरे आलम पुत्र स्व0 वारिस अली, 05. जउआद अली पुत्र स्व0 जमऊल अंसारी समस्त निवासीगण ग्राम रामगढ़ टोला कोलडीहवां, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के पंजीकृत कर विवेचना संपादित की जा रही है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment